Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

Budget 2025: बजट में बड़ी राहत, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की 36 दवाएं ड्यूटी फ्री

Spread the News

नई दिल्ली, 1 फरवरी । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार आठवीं बार संसद में बजट पेश कर रही हैं। इस दौरान निर्मला सीतारमण ने घोषणा की कि 36 जीवनरक्षक दवाओं पर ड्यूटी टैक्स पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा। सभी सरकारी अस्पतालों में कैंसर डे केयर सेंटर स्थापित किये जायेंगे। कैंसर के इलाज की दवाएं होंगी सस्ती. 6 जीवन रक्षक दवाओं पर सीमा शुल्क घटाकर 5% किया जाएगा।

बजट में अब तक हुए बड़े ऐलान

अगले 6 वर्षों तक हम मसूर और तुअर जैसी दालों का उत्पादन बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

कपास उत्पादन बढ़ाने के 5 साल के मिशन से देश के कपड़ा उद्योग को मजबूती मिलेगी।

किसान क्रेडिट कार्ड पर लोन की सीमा 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये की जाएगी.

बिहार में मखाना बोर्ड बनेगा, इससे छोटे किसानों और व्यापारियों को फायदा होगा.

छोटे उद्यमों के लिए विशेष क्रेडिट कार्ड, पहले वर्ष में 10 लाख कार्ड जारी किये जायेंगे

MSMEs के लिए ऋण गारंटी कवर 5 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये किया जाएगा, 1.5 लाख करोड़ रुपये तक का ऋण मिलेगा।

स्टार्टअप के लिए ऋण 10 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 20 करोड़ रुपये किया जाएगा। गारंटी शुल्क भी कम किया जाएगा.

मेक इन इंडिया के तहत खिलौना उद्योग के लिए एक विशेष योजना शुरू की जाएगी। 23 आईआईटी  में मौजूदा 1.35 लाख छात्रों की संख्या- आईआईटी पटना का विस्तार किया जाएगा।

एआई के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में उत्कृष्टता के लिए 500 करोड़ रुपये की घोषणा।

मेडिकल शिक्षा में अगले 5 साल में 75 हजार सीटें बढ़ाने का ऐलान।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments