Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

बजट 2024: अब आम लोगों को मिलेगी 300 यूनिट मुफ्त बिजली! केंद्र सरकार ने बजट में बड़ा ऐलान किया है

Spread the News

नई दिल्ली, 1 फरवरी | आज यानी 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2024-25 का बजट पेश कर रही हैं। यह अंतरिम बजट है, क्योंकि अप्रैल-मई में आम चुनाव होने हैं। नई सरकार के गठन के बाद जुलाई में पूर्ण बजट पेश होने की उम्मीद है। वित्त मंत्री सीतारमण के कार्यकाल का यह छठा बजट है।

बजट 2024 में प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना का जिक्र है और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इस योजना के तहत उन लोगों को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी जिनके घरों में सोलर सिस्टम लगा हुआ है।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के बाद ही इस योजना की घोषणा की थी और अधिकारियों के साथ बैठक भी की थी। प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के तहत देशभर के एक करोड़ घरों में छत पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments