चंडीगढ़, 6 नवंबर | बसपा सुप्रीमो मायावती ने पंजाब बसपा अध्यक्ष जसबीर सिंह गड़ी को पार्टी से निकाल दिया है। इसके साथ ही उन्होंने ऐलान किया है कि अवतार सिंह करीमपुरी पंजाब बीएसपी के नए अध्यक्ष होंगे।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने पंजाब बसपा अध्यक्ष जसबीर सिंह गड़ी की अनुशासनहीनता को उनके पार्टी से बाहर होने का कारण बताया है। बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने ऐलान किया है कि अवतार सिंह करीमपुरी पंजाब बीएसपी के नए अध्यक्ष होंगे।



