मुंबई। मनोज मुंतशिर ‘आदिपुरुष’ के रिलीज़ होने के बाद से विवादों में घिरें हुए हैं। फिल्म में उन्होंने कई विवादित डायलॉग्स लिखे थे। ऑडियंस की आलोचना के बाद मेकर्स ने मनोज को डायलॉग्स में बदलाव करने के लिए कहा और अब फिल्म के विवादित डायलॉग्स को बदल दिए गए हैं।
आदिपुरुष’ को लेकर विवादों में घिरे मनोज मुंतशिर की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में सब जानते हैं, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में शायद ही कोई जानता हो। क्या आप जानते हैं उनकी पहली शादी लिखने के प्रोफेशन की वजह से टूट गई थी। यहां तक कि उनकी शादी के कार्ड भी छप गए थे।
आइय़े हम आपको इससे जुड़ा किस्सा बताते हैं। मनोज मुंतशिर एक बार जब ‘द कपिल शर्मा शो’ में बतौर गैस्ट शामिल हुए थे, तब उन्होंने अपनी लव लाइफ और उनके लिखने के प्रोफेशन की वजह से शादी टूटने की घटना का खुलासा किया था।
मनोज मुंतशिर ने शो में बताया था, “13 मई 1997 में उनकी शादी होने वाली थी। कार्ड भी छप गए थे। शादी से एक महीने पहले यानी अप्रैल में उस लड़की का भाई मुझसे मिलने आया था। मनोज मुंतशिर ने कहा, “लड़की के भाई ने मुझसे मेरे करियर प्लानिंग के बारे में पूछा। मैंने कहा कि मैं गीतकार बनना चाहता हूं। उसने कहा- अच्छी बात है, लेकिन करियर में इसके अलावा क्या करोगे?”
मनोज ने कहा, “मैं फुलटाइम गीतकार बनूंगा। वो घर गया और इसके बाद रिश्ता तोड़ने की खबर मिली। मुझे दुख हुआ। मैं उस लड़की से प्यार करने लगा था। लेकिन प्यार और लेखन में किसी एक को चुनना था। मैंने लेखन को चुना। मनोज मुंतशिर ने ये शादी टूटने के बाद फैसला किया कि वह अब किसी से प्यार करने के बाद ही शादी करेंगे। फिर उन्होंने नीलम से शादी की। नीलम भी एक लेखिका हैं। नीलम और मनोज का एक बेटा है, जिसका नाम आरू शुक्ला है।



