Monday, April 13, 2026
No menu items!
Google search engine

Breaking : Sidhu Moosewala के पिता बलकौर सिंह के गनमैनों का आपस में झगड़ा, एक गनमैन घायल

Spread the News

पंजाब, 31 अगस्त | : सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह के गनमैनों की आपस में झड़प होने की सूचना मिली है। इस दौरान एक गनमैन घायल भी हो गया। जानकारी के मुताबिक, दिवंगत पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह की सुरक्षा में तैनात 3 गनमैनों के बीच देर रात लड़ाई हुई। इस दौरान 2 गनमैनों ने एक अन्य गनमैन के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घायल गनमैन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात अपने कमरे में सो रहे गनमैनों के बीच किसी बात को लेकर बहस के बाद झड़प हो गई। वहीं, गनमैन गुरदीप सिंह घायल हो गया, जिसे मानसा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना सदर मानसा के एसएचओ गुरबीर सिंह ने कहा कि वह इस मामले में जांच करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments