चंडीगढ़/बठिंडा, 11 अक्तूबर | यहां एक बड़ी खबर सामने आई है। मूसेवाला हत्याकांड में सचिन बिश्नोई ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई ने सिद्धू मूसेवाला को कबड्डी कप में जाने से रोका था।
लॉरेंस बिश्नोई और मूसेवाला के बीच फोन पर बहस हुई और गाली-गलौज भी हुई। सिद्धू ने कहा था कि आप कुछ भी करें, मैं अपनी मर्जी का मालिक हूं। मना करने के बावजूद भी सिद्धू कबड्डी कप में गए, जिसके कारण उनकी हत्या कर दी गई।
हत्या की योजना अगस्त 2021 से चल रही थी। गोल्डी बराड़ को मूसेवाला ने बुलाया और कहा कि अपने पिता से कह दो कि वह जो चाहे करें, मैं अपनी मर्जी का मालिक हूं। प्रतिद्वंद्विता की शुरुआत मूसेवाला के एक कबड्डी मैच में जाने से हुई। बम्बीहा गैंग का लक्की पटियाल कबड्डी कप का संचालन कर रहा था।




