चंडीगढ़, 24 जनवरी। सरकार ने राज्य के प्रत्येक उप-पंजीयक/संयुक्त उप-पंजीयक कार्यालय में चार सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। इनमें से दो सीसीटीवी उप-पंजीयक/संयुक्त उप-पंजीयक कार्यालय के अंदर हैं (जहां आईडी सत्यापित की जाती है) और कार्यालय के बाहर (जहां जनता इंतजार करती है) दो कैमरे लगाए गए हैं।




