Wednesday, April 15, 2026
No menu items!
Google search engine

BREAKING NEWS : बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्‍या, फायरिंग के बाद लीलावती अस्‍पताल में थे भर्ती, कांग्रेस छोड़ थामा था NCP का हाथ

Spread the News

मुंबई, 12 अक्तूबर । राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता बाबा सिद्दीकी पर हमला किया गया। हमलावर ने ऑफिस के बाहर उनपर फायरिंग की थी। बाबा सिद्दीकी को गोली भी लगी थी। आनन-फानन में उन्‍हें लीलावती अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनपर हमला क्‍यों किया गया, इसका अभी पता नहीं चल सका है। बता दें कि बाबा सिद्दीकी हाल में ही एनसीपी (अजित पवार गुट) में शामिल हुए थे। इससे पहले वह कांग्रेस में थे।

हिरासत में लिए गए कुछ लोग

बाबा सिद्दीकी पर हमले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस फिलहाल आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज केा खंगाल रही है। पुलिस ने कुछ लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में भी लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि, पुलिस ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि बाबा सिद्दीकी को बुलेट कहां पर लगी। एनसीपी नेता बांद्रा ब्‍वॉय के नाम से भी जाने जाते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments