Thursday, June 11, 2026
No menu items!
Google search engine

ब्रेकिंग : नायब सैनी बने रहेंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री, कल दूसरी बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

Spread the News

हरियाणा, 16 अक्टूबर | नायब सैनी हरियाणा के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। बुधवार को पंचकुला में बीजेपी की बैठक में उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। बैठक में पूर्व गृह मंत्री अनिल विज और विधायक कृष्ण बेदी ने सैनी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिस पर सभी विधायकों ने सहमति जताई। बैठक में पर्यवेक्षक के तौर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद रहे।

बीजेपी विधायक दल अब राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश करेगा। शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार सुबह 11 बजे होगा। शपथ ग्रहण समारोह के लिए पंचकुला के शालीमार मैदान में एक बड़ा मंच तैयार किया जा रहा है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 37 नेता और बीजेपी व एनडीए सहयोगी राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments