आंध्र प्रदेश, 09 सितंबर : आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी कथित भ्रष्टाचार के एक मामले में की गई है। आज सुबह जब पुलिस अधिकारियों की टीम टीडीपी नेता को हिरासत में लेने पहुंची तो नंद्याल में भारी हंगामा हो गया।
पार्टी नेताओं ने दावा किया है कि पुलिस चंद्रबाबू को ओरावकल एयरपोर्ट से फ्लाइट से विजयवाड़ा ले जाएगी, हालांकि चंद्रबाबू ने अपनी गिरफ्तारी पर कड़ा ऐतराज जताया है. उनका मानना है कि यह गिरफ़्तारी बिना किसी अपराध का सबूत दिखाए की गई है। चंद्रबाबू ने कहा कि वह कानून का समर्थन तभी करेंगे जब सबूत पेश किए जाएंगे,
नायडू के वकील के मुताबिक, सीआईडी नायडू को गिरफ्तार करने से पहले मेडिकल जांच के लिए ले गई। बता दें कि उन्हें हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज है, वकील ने कहा, ”हम जमानत के लिए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटा रहे हैं ।



