Monday, September 28, 2026
No menu items!
Google search engine

ब्रेकिंग: किसानों का दिल्ली पलायन टला, किसान नेता पंधेर ने डल्लेवाल से अनशन खत्म करने की अपील की

Spread the News

पटियाला/चंडीगढ़, 20 जनवरी। हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर के किसानों ने दिल्ली की ओर अपना मार्च स्थगित कर दिया है। यह जानकारी किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) के संयोजक सरवन सिंह पंधेर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। इस दौरान उन्होंने डल्लेवाल से अनशन खत्म करने की अपील की और कहा कि यह लड़ाई लंबी है और मजबूती से लड़नी है, इसलिए डल्लेवाल को अपना अनशन खत्म कर मजबूत बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को 14 फरवरी को चंडीगढ़ की बजाय दिल्ली में बैठक करनी चाहिए।

इससे पहले सुबह पंधेर ने कहा था कि वह दिल्ली जाएंगे। केंद्र फूट डालने की कोशिश कर रहा है। केंद्र ने किसानों को 14 फरवरी को चंडीगढ़ में बातचीत के लिए आमंत्रित किया है। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने आज (20 जनवरी) न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) गारंटी कानून और अन्य मांगों को लेकर पंजाब-हरियाणा समेत देशभर में लोकसभा और राज्यसभा सांसदों के आवास का घेराव करने का ऐलान किया है

हालांकि, केंद्र से बातचीत का न्योता मिलने के बाद एसकेएम ने कहा कि सभी किसानों को धरना देने की बजाय ई-मेल के जरिए सांसदों को मांग पत्र भेजना चाहिए। 26 जनवरी को देशभर में ट्रैक्टर मार्च निकाले जाएंगे। एसकेएम नेता दर्शनपाल सिंह ने कहा था कि सांसदों के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक संदेश पहुंचाने की कोशिश की जाएगी ताकि किसानों के साथ बातचीत जल्द शुरू हो सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments