जालंधर, 18 दिसंबर | आदमपुर से कांग्रेस विधायक सुखविंदर सिंह कोटली के भतीजे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आदमपुर थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुखविंदर सिंह का भतीजा गांव कोटली ब्यास में मौजूद था। इस दौरान करीब 8 लड़कियों से उसकी बहस हो गई।
विवाद के बाद मामला इतना बढ़ गया कि सभी ने मिलकर विधायक के भतीजे और उसके दो दोस्तों की जमकर पिटाई कर दी, जिसमें विधायक के भतीजे की मौत हो गई। मृतक की पहचान आदमपुर निवासी सन्नी के रूप में हुई है। वहीं, दो घायल हो गये। देहात पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।



