Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

जांबाज बेटी ने बचाई माँ की जान , कायम की मिसाल

Spread the News

कर्नाटक। मां के लिए बच्चों के प्यार की कोई सीमा नहीं होती। मां पर अगर आंच आती है तो बच्चे जान पर खेल जाते हैं। कुछ ऐसा ही कर्नाटक की एक निडर बेटी ने किया। दरअसल, दक्षिण कन्नड़ जिले के पुत्तूर में कीयूर इलाके की रहने वाली ममता राय को कोबरा साँप ने काट लिया था। फिर अपनी मां की जान बचाने बेटी श्रम्या राय ने खुद पैर से ज़हर को चूस कर बाहर निकाला। बता दें कि श्रम्या कॉलेज स्टूडेंट हैं और उनकी माता ग्राम पंचायत सदस्य हैं।

ममता अपनी मां के खेत की ओर गई थी। जब वो खेत से लौट रही थीं तब उन्हें कोबरा ने काट लिया। उन्होंने गलती से सांप पर पैर रख दिया था। तभी कोबरा ने उसके पैर में काट लिया। जब ममता को पता चला कि उन्हें सांप ने काट लिया है, तो उन्होंने काटने के निशान पर सूखी घास डाल दी ताकि जहर उसके शरीर के अन्य हिस्सों में प्रवेश न कर सके।

ममता ने घर लौटने के बाद बताया कि उन्हें साँप ने डस लिया है। जैसे ही बेटी को इसके बारे में पता चला फौरन उसने मां के पैर से ज़हर चूस कर बाहर निकाल दिया। फिर फौरन महिला को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के डॉक्टरों का कहना था कि श्रम्या ने समय पर मां के शरीर से ज़हर निकालकर उनकी जान बचाई है। ममता को जिस कोबरा ने काटा था वह मालाबार पिट वाइपर था। ममता को एक दिन के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में डिस्चार्ज कर दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments