जालंधर, 3 दिसंबर | गांव धोगड़ी में रेलवे ट्रैक के पास संदिग्ध हालात में एक नौजवान का शव मिलने की खबर सामने आई है। घटना का पता चलते ही रेलवे पुलिस अधिकारी अमृतपाल सिंह ने बताया कि सुबह उनको सूचना मिली थी कि धोगड़ी में रेलवे ट्रैक के नजदीक एक नौजवान का शव पड़ा हुआ है। जानकारी मिलते ही पुलिस मे मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया है।
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान देवेंद्र उर्फ दीपू (31) पुत्र भोला निवासी गांव धोगड़ी के रूप में हुई है। परिवार वालों ने बताया की दीपू नशे का आदि था। इसके साथ-साथ परिवार के सदस्यों ने यह भी आरोप लगाए की नौजवान का मर्डर किया गया है। उनका कहना है कि उसके साथियों के द्वारा उसे नशे की ओवरडोज देकर उसे मारा है। परिवारिक मैंबरों के बयानों पर फिलहाल पुलिस ने 174 की धारा लगा कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बाकी की कार्रवाई की जाएगी।



