Friday, April 17, 2026
No menu items!
Google search engine

ओवर स्पीड कारण बोलेरो खाई में गिरी, ड्राइवर की मौत

Spread the News

हिमाचल | शिमला के ठियोग में रविवार देर रात एक बोलेरो खाई में गिर गई। हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई है। हादसे का कारण गाड़ी का ओवर स्पीड होना माना जा रहा है। बीते दिन ही शिमला के मल्याणा और सुन्नी में भी दो गाड़ियां खाई में गिरी थीं।

जानकारी मुताबिक, ASI अजय कुमार को फोन पर सूचना मिली कि एक बोलेरो खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हुई है। पुलिस के जवान ठियाेग के रहीघाट पहुंचे तो देखा कि गाड़ी सड़क से नीचे खाई में गिरी हुई थी।

पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कुछ ही दूरी पर ड्राइवर पड़ा हुआ था। पुलिस ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक ड्राइवर की पहचान सुरेंद्र ठाकुर के तौर पर हुई है।

पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि उक्त मृतक ड्राइवर ओवर स्पीड में था। इस कारण वह गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा, जिससे वह खाई में गिर गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments