Sunday, April 19, 2026
No menu items!
Google search engine

बिट्टू का केजरीवाल की गिरफ्तारी पर तंज- कहा, भाजपा ने आप को उसी की हवा चखाई

Spread the News

चंडीगढ़ 23 मार्च। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने शराब घोटाले में गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अब बीजेपी उन पर निशाना साध रही है। इस बीच दिल्ली में कांग्रेस अरविंद केजरीवाल के साथ तो खड़ी है लेकिन पंजाब में कांग्रेस के नेता केजरीवाल की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी पर ही तंज कस रहे हैं।

दिल्ली में इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन है तो वहीं पंजाब में दोनों दल अलग-अलग चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार ने जगह-जगह विज्ञापन छपवाया है कि हमने भ्रष्टाचार में 300 आदमी को पकड़े हैं, अब उन्हें संख्या 301 कर देनी चाहिए क्योंकि अरविंद केजरीवाल और आपके सबसे बड़े नेता गिरफ्तार हो गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments