अमृतसर , 6 मार्च 2025। पंजाब सरकार की ओर से अमृतसर में लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिसके चलते ड्रग तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और उनके घरों को भी तोड़ा जा रहा है। पुलिस ने नगर निगम अधिकारियों के साथ मिलकर अमृतसर के भराड़ी वाल इलाके में ड्रग तस्कर संदीप उर्फ सोनू के घर पर पीला पंजा ऑपरेशन चलाया।
ड्रग तस्कर संदीप उर्फ सोनू ने ड्रग बेचकर यह मकान बनाया था। जिसके आधार पर पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई, इस मौके पर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आज नगर निगम के साथ मिलकर संदीप उर्फ सोनू के घर पर पीला पंजा चलाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सीमा पार से ड्रोन के जरिए हेरोइन मंगवाने के मामले में संदीप के खिलाफ पहले भी चार मामले दर्ज हैं। वहीं, उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने नशा तस्करों को चेतावनी दी कि अगर उन्होंने नशे का कारोबार नहीं छोड़ा तो पुलिस द्वारा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस आयुक्त ने कहा कि संदीप पर एनडीपीसी अधिनियम के तहत तीन मामले और पाकिस्तान से ड्रग्स मंगवाने के लिए ड्रोन का उपयोग करने का एक मामला है। मीडिया से बात करते हुए संदीप की भाभी ने कहा कि वह पांच साल जेल काट कर आया है और अब जमानत पर बाहर हैं। यह सच है कि वह खुद नशा करता है, लेकिन वह नशा नहीं बेचता। पुलिस द्वारा गलत कार्रवाई की जा रही है।



