जालंधर, 28 मई। जालंधर में गत दिन दिलबाग नगर एक्सटेंशन में एडवोकेट परमिंदर सिंह ढींगरा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार वारदात में प्रयोग की गई पिस्तौल राष्ट्रीय निशानेबाजी खिलाड़ी बंकिम शर्मा की थी।
बताया जा रहा है कि खिलाड़ी बंकिम शर्मा की मां ने परमिंदर सिंह को गोली मारी थी। इस मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है और पुलिस ने राष्ट्रीय निशानेबाजी बंकिम शर्मा के साथ-साथ उसके पिता राज कुमार और मां परमिंदर कौर को हिरासत में लिया है। वहीं परमिंदर कौर ने पुलिस के सामने अपना अपराध कबूल लिया है पर उसने गोली क्यों चलाई है वह इस बारे में कुछ नहीं बता रही है।
मृतक वकील के परिवार द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि साजिश के तहत हत्या की गई है। वकील को घर की पहली मंजिल पर गोली मारी गई थी इसके बाद उनका शव घर की पहली मंजिल पर लॉबी में मिला। पुलिस जांच कर रही है कि गोली लगने के बाद वह सीढ़ियों से नीचे गिरे या फिर उन्हें नीचे गिराया गया था।



