Saturday, November 21, 2026
No menu items!
Google search engine

पंजाबी सिंगर हनी सिंह को बड़ी राहत: ‘मैं हूं बलात्कारी’ गाने पर दर्ज FIR होगी रद्द

Spread the News

चंडीगढ़, 5 दिसंबर | पंजाबी गायक और रैपर हनी सिंह को राज्य सरकार ने बड़ी राहत दी है। ‘मैं हूं बलातकारी’ गाने को लेकर हनी सिंह के खिलाफ नवांशहर में दर्ज एफआईआर रद्द की जाएगी। पंजाब पुलिस ने इसके लिए कैंसिलेशन रिपोर्ट भी तैयार कर ली है। जिसे जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। हनी सिंह ने एफआईआर रद्द कराने के लिए पंजाब, हरियाणा और हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

हाई कोर्ट ने हनी सिंह की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए पंजाब सरकार से जवाब मांगा। जिसमें पंजाब सरकार ने कहा कि इस मामले की कैंसिलेशन रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। उच्च अधिकारियों की मंजूरी के बाद इसे हाईकोर्ट में दाखिल किया जाएगा।

इस जानकारी के बाद हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा करते हुए आदेश दिया है कि अगर हनी सिंह के खिलाफ कार्रवाई करनी है तो 7 दिन का नोटिस देना होगा।

सामाजिक कार्यकर्ता ने की थी शिकायत
सामाजिक कार्यकर्ता परविंदर सिंह कितना ने हनी सिंह के खिलाफ अश्लीलता फैलाने के आरोप में नवांशहर पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी। यह मामला करीब 10 साल से लंबित था। अब हनी सिंह ने अपनी याचिका में लिखा है कि उन्होंने ऐसा कोई गाना नहीं गाया है। इस गाने को किसी ने फर्जी अकाउंट से पोस्ट किया है।

फॉरेंसिक रिपोर्ट से पहले कैंसिल कैंसिलेशन रिपोर्ट तैयार करें
हाईकोर्ट ने सुनवाई शुरू करते हुए इस गाने की फॉरेंसिक जांच कराने को कहा है। याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने कहा था कि फॉरेंसिक रिपोर्ट के बिना इन दलीलों को स्वीकार नहीं किया जा सकता। वहीं पंजाब पुलिस ने साफ किया कि चंडीगढ़ फॉरेंसिक साइंस लैब अपनी रिपोर्ट तैयार कर रही है। लेकिन कल पंजाब पुलिस ने कहा कि वे इस शिकायत पर कैंसिलेशन रिपोर्ट तैयार करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments