Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

बड़ी खबर! कल पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे फ्री, किसान करेंगे विरोध प्रदर्शन

Spread the News

चंडीगढ़, 16 अक्टूबर | पंजाब में किसान 17 अक्टूबर को सभी टोल प्लाजा फ्री कराएंगे, जबकि 18 अक्टूबर को आम आदमी पार्टी (आप) और बीजेपी नेताओं के घरों के बाहर पक्के मोर्चे लगाए जाएंगे। मुख्य रूप से बीजेपी नेता अरविंद खन्ना, प्रणीत कौर और आप के सभी मंत्रियों और विधायकों के घर के बाहर मार्च निकाला जाएगा। ये फैसला भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने लिया है। यह फैसला धान की गलत खरीद के खिलाफ लिया गया है। केंद्र और पंजाब सरकार दोनों के खिलाफ विरोध हो रहा है।

किसान नेता जोगिंदर सिंह उगराहां और महासचिव सुखदेव सिंह कोकरी कलां ने कहा कि संगठन की 5 सदस्यीय राज्य नेतृत्व टीम ने यह फैसला लिया है। फैसले के मुताबिक, दोनों तरह के मार्च दिन-रात जारी रहेंगे। किसानों और मजदूरों की कई मांगें हैं। इन मांगों में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की निर्बाध खरीद शुरू करना भी शामिल है। इसके अलावा इसमें कई अन्य मांगें भी शामिल हैं, जिन पर केंद्र की बीजेपी और राज्य की आप सरकार गंभीरता नहीं दिखा रही है।

किसान नेताओं ने केंद्र और पंजाब सरकार पर किसानों की इन जायज मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने सभी गांवों के किसानों-मजदूरों से केंद्र व राज्य सरकार के इस जानलेवा हमले को हराने के लिए दिन-रात एक करने की अपील की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments