Tuesday, September 22, 2026
No menu items!
Google search engine

बड़ी खबर ! किसान नेता डल्लेवाल की जांच करने जा रहे डॉक्टरों की कार हादसे का हुई शिकार

Spread the News

पटियाला, 25 दिसंबर | फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी समेत 13 मांगों को लेकर पंजाब-हरियाणा सीमा पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की भूख हड़ताल आज (बुधवार) 30वें दिन में प्रवेश कर गई है। उनकी हालत बेहद गंभीर है। वजन काफी कम हो गया है। कल उनका शरीर ठंडा हो गया था। वहीं आज राजिंदरा अस्पताल से उनकी जांच करने आ रहे डॉक्टरों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

ये हादसा पतारा के पास हुआ। डॉक्टरों की कार को सामने से आ रही दूसरी कार ने टक्कर मार दी। हालांकि सभी को बचा लिया गया है। उधर, अमृतसर से कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने डल्लेवाल से मुलाकात की है। वहीं आम आदमी पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा भी दोपहर 2 बजे उनसे मिलने पहुंच रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments