Saturday, June 13, 2026
No menu items!
Google search engine

बड़ी खबर: पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए शुरू की बस सेवा; हाईटेक सुविधाओं से लैस

Spread the News

चंडीगढ़, 22 नवंबर | पंजाब सरकार ने स्कूलों में सुधार के लिए एक नई पहल शुरू की है। अब सरकारी स्कूलों के बच्चे भी बसों से स्कूल आएंगे-जाएंगे। जबकि मोहाली शहर में यह सुविधा सिर्फ स्कूल ऑफ एमिनेंस के बच्चों को ही मिलेगी। इसमें 9वीं और 11वीं कक्षा के बच्चों को शामिल किया गया है। इसके बाद यह सुविधा हर स्कूल तक पहुंचा दी जायेगी।

इस सुविधा पर कुल 1200 रुपए खर्च होंगे। इसमें 80 फीसदी सरकार खर्च करेगी और बाकी 20 फीसदी बच्चों को खर्च करना होगा। पहले ऐसी सुविधाएं केवल निजी स्कूलों में ही उपलब्ध थीं, अब लोगों को सरकारी स्कूलों की बसें भी शहर के भीतर चलती दिखेंगी।

बस सेवा के लिए सबसे पहले स्कूल स्तर पर प्रिंसिपल की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई। इसके बाद डीईओ ने जिला स्तर पर काम किया और अंत में राज्य स्तर पर डीपीआई कमेटी ने निर्णय लिया। इसके बाद अब हर बस सेवा को हरी झंडी दे दी गई है। फिलहाल जिले के 5 स्कूल बस सेवा का लाभ उठा रहे हैं, जिनमें डेराबस्सी का स्कूल ऑफ एमिनेंस भी शामिल होगा।

बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बस सुरक्षा सुविधाओं से लैस होगी। बस के अंदर और बाहर दोनों जगह कैमरे लगे हैं। बस में जीपीएस सिस्टम भी लगाया गया है, जिससे यह पता चल सकेगा कि बस किस रूट पर चल रही है। इसके अलावा बस में बच्चों की देखभाल के लिए एक महिला हेल्पर भी होगी। बच्चों के लिए यह बस सुविधा अक्टूबर माह में ही शुरू होनी थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments