मोगा, 22 नवंबर | राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पंजाब के मोगा जिले में छापेमारी की। खालिस्तानी तत्वों के साथ कथित संबंधों के कारण झंडेवाला गांव के रहने वाले लाभ सिंह के घर की मोगा पुलिस और एनआईए ने तलाशी ली। लाभ सिंह से फंडिंग गतिविधियों में संभावित संलिप्तता को लेकर पूछताछ चल रही है। एनआईए फिलहाल जांच के तहत परिवार के मोबाइल और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है।



