चंडीगढ़, 28 नवंबर | पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में चुने गए चारों विधायक 2 दिसंबर को शपथ लेंगे। उन्हें विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे आयोजित किया जाएगा। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के भी मौजूद रहने की संभावना है। इसके साथ ही इस चुनाव में चार में से तीन सीटें जीतने के बाद आम आदमी पार्टी की कुल सीटों की संख्या 95 हो गई है।
पंजाब की चार सीटों डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल, बरनाला और गिद्दड़बाहा पर उपचुनाव हुए, क्योंकि इन सीटों के विधायक संसद सदस्य बन गए थे। इसके बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। इस बीच हुए विधानसभा उपचुनाव में डेरा बाबा नानक सीट से गुरजिंदर सिंह रंधावा, चब्बेवाल से डॉ. इशांक चब्बेवाल और गिद्दड़बाहा सीट से हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों ने जीत हासिल की।
ये तीनों नेता आम आदमी पार्टी के हैं। वहीं इस बार बरनाला सीट से कांग्रेस उम्मीदवार कुलदीप सिंह काला ढिल्लों चुनाव जीतकर विधायक बन गए हैं।



