Home अन्य Media बड़ी खबर: शराब न दी तो भतीजे ने अपने ताया को गला...

बड़ी खबर: शराब न दी तो भतीजे ने अपने ताया को गला दबाकर मारा

Svg%3E
Spread the News

फाजिल्का, 4 नवंबर | गांव फत्तूवाला में शराब पीने को लेकर हुए विवाद में भतीजे ने अपने ही ताया की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के आरोप में सदर थाने की पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सहायक थानेदार बिशन राम ने बताया कि वादी कश्मीर कौर पत्नी जोगिंदर सिंह निवासी फत्तुवाला ने पुलिस को बयान दर्ज कराया है।

राम सिंह और वीर सिंह वासियान ढाणी माघ सिंह बहन पहले से ही उसके घर शराब पीने आए थे, तभी शाम करीब 7.30 बजे सुखचैन सिंह ने जोगिंदर सिंह से शराब पीने के लिए कहा, तो जोगिंदर सिंह ने कहा कि तुम शराब पीकर घर में झगड़ा करते हो, तुम्हें शराब नहीं दी जाएगी। जिस पर सुखचैन सिंह ने जोगिंदर सिंह की गर्दन पकड़ ली और उसका गला दबा दिया। जिससे जोगिंदर सिंह की मौत हो गई। इसके बाद सुखचैन मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वादी कश्मीर कौर के बयानों के आधार पर सुखचैन सिंह पुत्र मलकीत सिंह निवासी फत्तुवाला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।