जालंधर, 30 अक्टूबर। गदईपुर में जहरीला खाना खाने से पति-पत्नी की मौत हो गई। थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर रही है। मृतकों की पहचान प्रेम, पुत्र भीम बहादुर, निवासी नेपाल और उसकी पत्नी भावना के रूप में हुई है। दोनों गदाईपुर में किराए का कमरा लेकर रह रहे थे।
लोगों ने बताया कि सोमवार को उन्हें कमरे से दुर्गंध आने लगी। लोगों के मुताबिक ये दोनों करीब 3 दिन तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकले। सोमवार को जब उसके कमरे से बदबू आने लगी तो मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। थाना नंबर 8 की पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोला तो दोनों के शव मिले। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच कर रही है।



