चंडीगढ़। सीएम मान ने शुक्रवार को रेत के रेट में कटौती का ऐलान किया है चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया है। बालू स्थल पर जो दरें पहले 9.50 प्रति घन फुट निर्धारित थी, उसे अब घटाकर 5.50 प्रति घन फुट कर दिया गया है। कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा और मंत्री अमन अरोड़ा ने कैबिनेट बैठक के बाद यह जानकारी दी।
18 स्थलों में नई साइटों को मंजूरी दी गई है। बालू स्थल पर नौ रुपये प्रति घन फुट की दर से बढ़ाकर 5.50 रुपये प्रति घन फुट करने की स्वीकृति दी गई। पंजाब में रेत की कीमत जो 55 रुपये प्रति क्यूबिक फुट तक पहुंच गई थी, अब 20 से 25 रुपये प्रति क्यूबिक फुट पर आने की संभावना है।



