Saturday, June 20, 2026
No menu items!
Google search engine

अमृतसर से बड़ी खबर: शादी वाले घर से बंदूक की नोक पर 10 लाख उड़ा ले गए लुटेरे

Spread the News

अमृतसर, 22 नवंबर | अमृतसर से बड़ी खबर सामने आई है। लुटेरों ने पिस्तौल की नोक पर शादी वाले घर से 10 लाख रुपये लूट लिये। पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़ित परिवार की ओर से हमारे पास शिकायत दर्ज करायी गयी है। हमने जांच शुरू कर दी है। अमृतसर के स्थानीय कस्बे मजीठा के नजदीक गांव अजमवाली में देर रात लड़की के शादी वाले घर में घुसकर पिस्तौल की नोक पर 6 तोले सोना और 5 लाख नकदी चोरी होने का समाचार प्राप्त हुआ है।

जानकारी के मुताबिक दलजीत सिंह पुत्र करनैल सिंह और सुरजीत सिंह पुत्र करनैल सिंह गांव अजमवाली में अपनी बेटी कोमलप्रीत कौर की शादी की तैयारी कर रहे थे, जिसकी शादी 26 नवंबर को होनी है। शादी समारोह के लिए परिवार ने 5 लाख रुपये रखे थे, जो सोने के साथ चोरी हो गए बाहर जाते समय उक्त व्यक्ति सीसीटीवी में कैद हो गया।

गौरतलब है कि विवाहिता कोमलप्रीत कौर और उसकी सहेली एक ही कमरे में सो रहे थे और लुटेरे ने सहेली को पिस्तौल दिखाकर लूट लिया। बाद में चोर के जाने पर लड़कियों ने परिवार के सभी सदस्यों को जगाया और शोर मचाया कि लुटेरे हमारे घर में घुस आये हैं और हमारे सारे गहने और पैसे लूट लिये हैं। इसके बाद परिजनों की ओर से कत्थूनंगल थाने में लिखित आवेदन दिया गया। पीड़ित परिवार के मुताबिक तीन से चार लाख रुपये की चोरी हुई है और रात में डकैती की घटना को अंजाम दिया गया है। हमने सामने वाले घर के सीसीटीवी कैमरे में चेक किया है, उसमें एक शख्स नजर आ रहा है, जिसकी पुलिस बारीकी से जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments