पटियाला, 25 नवंबर | यहां एक बड़ी खबर सामने आई है। किसानों के बाद अब पूर्व सैनिकों ने ट्रेनों की रफ्तार रोक दी है। पूर्व सैनिकों ने पटियाला के शंभू रेलवे ट्रैक पर धरना दिया है। करीब 250 पूर्व सैनिकों ने ट्रैक जाम कर दिया है। वे वन रैंक वन पेंशन को लेकर विरोध कर रहे हैं।