चंडीगढ़, 31 अक्टूबर | आम आदमी पार्टी के विधायक कुलवंत सिंह के घर और दफ्तर पर ईडी ने छापेमारी की है। आपको बता दें कि कुलवंत सिंह आम आदमी पार्टी के मोहाली से विधायक हैं। ये टीमें दिल्ली से छापेमारी करने आई हैं। विधायक कुलवंत सिंह के ठिकानों पर ईडी छापेमारी कर रही है।
आपको बता दें कि ईडी ने आम आदमी पार्टी के विधायक और जनता लैंड प्रमोटर एमडी कुलवंत सिंह के सेक्टर 71 स्थित घर पर छापेमारी की है। ईडी की टीम केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ सुबह 7:30 बजे उनके आवास पर पहुंची। सेक्टर-82 में जेएलपीएल के कॉर्पोरेट कार्यालय और सुहाना में व्यावसायिक परिसरों सहित चार स्थानों पर अधिक छापेमारी चल रही है। यह भी पता चला है कि कुलवंत सिंह फिलहाल घर पर मौजूद नहीं हैं।



