Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

बड़ी खबर: जालंधर में ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

Spread the News

जालंधर, 3 फरवरी | आज सुबह करीब साढ़े चार बजे जालंधर रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति ट्रेन में चढ़ते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक युवक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया है।

जीआरपी चौकी जालंधर कैंट के एएसआई राजविंदर सिंह ने बताया कि सुबह करीब साढ़े चार बजे ट्रेन नंबर 14033 अप जम्मू मेल में चढ़ते समय युवक का पैर फिसल गया और वह प्लेटफार्म पर गिर गया। गिरने से उसके सिर पर गहरी चोट लग गई।

मृतक की पहचान नहीं

युवक को तुरंत इलाज के लिए जालंधर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक व्यक्ति के पास कोई आईडी नहीं मिलने से उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई कर शव को पहचान के लिए 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

पुलिस ने अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक युवक को पहचानता है तो वह जालंधर जीआरपी चौकी जालंधर कैंट से संपर्क करे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments