चंडीगढ़, 5 नवंबर | राजस्थान से अहम खबर सामने आ रही है. बीजेपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुद्वारों को लेकर खराब बयान देने वाले राजस्थान के बीजेपी नेता संदीप दयामा को पार्टी से बाहर कर दिया है।
बता दें कि हाल ही में राजस्थान में हुई भारतीय जनता पार्टी की एक चुनावी रैली के दौरान बीजेपी के वरिष्ठ नेता संदीप दियामा ने गुरुद्वारों को लेकर बेहद अशोभनीय, अश्लील और बेतुका बयान दिया था।
मंच से बोलते हुए उन्होंने गुरुद्वारों और मस्जिदों को नासूर बताया था और ये भी कहा था कि इन्हें तोड़ देना चाहिए।



