जालंधर, 23 नवंबर | यहां एक बड़ी खबर सामने आई है। जालंधर में किसानों ने हाईवे के बाद रेलवे ट्रैक भी अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया है। किसान संगठन धरने पर बैठ गए हैं। बता दें कि गन्ने का रेट बढ़ाने की मांग को लेकर जालंधर के धनोवाली गांव के पास दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर किसानों का धरना गुरुवार को भी जारी है। आज किसान धनोवाली फाटक के पास ट्रेनों को रोक रहे हैं।
वीडियो देखें
https://www.facebook.com/punjabibulletinworld/videos/1038442927206548
आपको बता दें कि बुधवार को चंडीगढ़ में किसानों की बैठक होनी थी, जो नहीं हो सकी। इससे नाराज संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने ऐलान किया है कि जब तक सरकार न्यूनतम एमएसपी मूल्य बढ़ाने की मांग नहीं मान लेती, तब तक धरना जारी रहेगा। गुरुवार सुबह 10 बजे मोर्चा की बैठक में रेलवे ट्रैक जाम करने का निर्णय लिया गया है, जबकि संगठन 26 नवंबर को चंडीगढ़ की ओर विरोध मार्च करेगा।



