Friday, April 17, 2026
No menu items!
Google search engine

बड़ी खबर: पार्टी से वापस आ रहे एक ही घर के 7 सदस्यों की कार एक्सीडेंट दर्दनाक मौत

Spread the News

राजस्थान, 29 अक्तूबर।  हनुमानगढ़ में बेहद भीषण कार दुर्घटना का मामला सामने आया है जिसमें एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई है। ओवरटेक करते समय कार और ट्रक आपस में टकरा गए जिसमें एक ही परिवार के 7 लोग मारे गए हैं जिसमें माँ, दो बेटे, दो बहुएँ, एक पोता और एक पोती की मौत हो गई। दो बच्चों को गंभीर चोट आई है और उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है

ये हुआ मामला: शनिवार रात हनुमानगढ़ के नोरंगदेसर के पास एक कार और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे के कारण बड़ा जाम लग गया। कार में सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे। वे एक पार्टी से वापस आ रहे थे तभी यह हादसा हुआ। दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि घटनास्थल पर मौजूद लोगों को कार में सवार बच्चों, महिलाओं और पुरुषों को बचाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। वे उन्हें स्थानीय अस्पताल ले गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments