Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

पंजाब में बड़ी वारदात ! दिनदहाड़े 3 युवकों का कत्ल, नशा मुक्ति केंद्र के पास मिले शव

Spread the News

होशियारपुर, 9 नवंबर | गढ़शंकर के मशहूर गांव मोरांवाली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां 3 युवकों की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। इन हत्याओं से लोगों में सनसनी फैल गई है। मृतक युवकों की पहचान मनप्रीत सिंह मनी, मुख्तियार सिंह सुक्खा और शरण के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, दो पक्षों के बीच मामूली बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान 3 लोगों की मौत हो गई।

गढ़शंकर के नशा मुक्ति केंद्र के पास तीनों युवकों पर हमला कर हत्या कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शवों को गढ़शंकर अस्पताल पहुंचाया।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि पहले वे हिमाचल में नशा मुक्ति केंद्र चला रहे थे और बाद में दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। अब आपसी दुश्मनी के चलते तीन लोगों ने एक दूसरे पर हमला कर हत्या कर दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments