Home अन्य क्राइम गुरदासपुर में बड़ी घटना : FCI इंस्पेक्टर की मां की हत्या कर...

गुरदासपुर में बड़ी घटना : FCI इंस्पेक्टर की मां की हत्या कर शव नाले में फेंका

Svg%3E
Spread the News

गुरदासपुर। लूट की नीयत से बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है। यहां घर में घुसे चोरों ने एक 60 वर्षीय महिला की हत्या कर दी। महिला के शव को छुपाने के लिए घर में बने नाले में फेंक दिया। आसपास के लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर शव को नाले से बाहर निकाला।

हत्या की जानकारी मिलते ही सदर थानाध्यक्ष मेजर सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। मामला दीनानगर के ग्राम अवांखा का है। मृतक महिला की पहचान सेवामुक्त सूबेदार करण सिंह की पत्नी कमला देवी के रूप में हुई है।

मृतक महिला का एक बेटा मर्चेंट नेवी में कैप्टन है और दूसरा बेटा एफसीआई चंडीगढ़ में इंस्पेक्टर है। जबकि बेटी रेनू पठानकोट में रहती है। मृतक की पुत्री रेनू चौधरी के बयानों पर अवांखा निवासी मिथुन उर्फ ​​प्रेम चंद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

महिला के पड़ोस में रहने वाले पवन कुमार ने बताया कि उसने कमला देवी के घर के बाहर गांव के एक व्यक्ति को देखा। यहां आने का कारण पूछा तो मोटरसाइकिल स्टार्ट कर भाग गया। उन्हें शक हुआ तो वह कमला देवी के घर पहुंचे, एक कमरे में खून के छींटे पड़े थे और पास में लोहे की रॉड पड़ी थी, लेकिन कमला देवी का पता नहीं चला। इधर-उधर तलाश करने पर घर के आंगन में गटर का ढक्कन उठाकर कमला देवी का शव लटका मिला।