Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, अब 800 रुपये की जगह 125 रुपये में 350 किमी का सफर

Spread the News

चंडीगढ़/ नई दिल्ली,13 अक्टूबर। भारतीय रेलवे लगातार अपने नेटवर्क का विस्तार कर रहा है। इसके अलावा ट्रेनों की कमी से जूझ रहे रेलवे पर नई ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं। भारतीय रेलवे ने साहिबगंज-हावड़ा रेलवे लाइन पर यात्रा करने वाले लोगों को बड़ी खुशखबरी दी है। रेलवे ने इस रेल रूट पर इंटरसिटी एक्सप्रेस चलाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है।

सड़क मार्ग से हावड़ा जाने में न केवल अधिक समय लगता है बल्कि पैसा भी अधिक खर्च होता है। इंटरसिटी एक्सप्रेस सेवा शुरू होने से समय और पैसा दोनों की बचत होगी। इसके साथ ही रेल मंत्रालय ने अगरतला तेजस राजधानी एक्सप्रेस को साहिबगंज जंक्शन पर स्टॉपेज देने के प्रस्ताव को भी स्वीकार कर लिया है। इससे दिवाली और छठ के मौके पर घर जाने वालों को बड़ी राहत मिलेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments