Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

विश्व कप में भारत को बड़ा झटका, चोटिल पांड्या शृंखला से बाहर

Spread the News

वर्ल्ड कप 2023 में भारत को बड़ा झटका लगा है। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांडे विश्व कप के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं। विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ मैच में उन्हें चोट लग गई थी। उस मैच में भी वह सिर्फ तीन गेंद ही फेंक सके थे। इसके बाद आखिरी तीन मैचों में टीम इंडिया उनके बिना ही उतरी। हार्दिक की कलाई में चोट लग गई थी और वह इलाज के लिए बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में थे।

आईसीसी ने हार्दिक के वर्ल्ड कप से बाहर होने की पुष्टि कर दी है। भारत को अभी लीग राउंड में 2 मैच और खेलने हैं। टीम इंडिया का मुकाबला 5 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका और 12 नवंबर को नीदरलैंड से होगा। भारतीय टीम भी सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी है।

आपको बता दें कि पिछले महीने पुणे में बांग्लादेश के खिलाफ भारत के विश्व कप मैच के दौरान गेंदबाजी करते समय हार्दिक की दाहिनी कलाई में चोट लग गई थी और अब यह पुष्टि हो गई है कि 30 वर्षीय खिलाड़ी समय पर ठीक होने में विफल रहे हैं। हार्दिक के रिप्लेसमेंट के तौर पर प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया गया है। इस स्टार के पास कोई विश्व कप योग्यता नहीं है और उसे पहली बार विश्व कप टीम में शामिल किया गया है।प्रसिद्ध कृष्णा को बैकअप के तौर पर तैयार रहने को कहा गया था। शनिवार को टूर्नामेंट की इवेंट टेक्निकल कमेटी से मंजूरी मिलने के बाद उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments