Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण हुआ बड़ा हादसा, मरीज के ऑक्सीजन मास्क में लगी भयानक आग, बेहद दर्दनाक मौत

Spread the News
कोटा। राजस्थान के कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल से लापरवाही की एक बड़ी तस्वीर सामने आई है। एक और जहां मरीजों के लिए बेहतर इलाज का दावा किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ कोटा में अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही ने एक मरीज की बेरहमी से जान ले ली है। हादसा बेहद दर्दनाक है।
मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आईसीयू में भर्ती एक मरीज के ऑक्सीजन मास्क में अचानक आग लग गई। हादसे में मरीज का चेहरा और छाती बुरी तरह जल गया, जिससे उसकी मौत हो गई। आईसीयू में मरीज के मास्क में आग लगने की घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं।
मामला गुरुवार देर रात का है जहां पर कोटा निवासी वैभव शर्मा आईसीयू में भर्ती था, जिनका हाल ही में ऑपरेशन किया गया था। वैभव शर्मा की हालत गंभीर होने पर उसे सीपीआर दिया जा रहा था। इसी दौरान डीसी शॉक लगाते ही DC मशीन से चिंगारी उठी, जिससे वैभव के ऑक्सीजन मास्क में अचानक आग गई ली। इससे वैभव का चेहरा और छाती गंभीर रूप से जल गया।
आग से झुलसने के कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही कांग्रेस -भाजपा सहित अनेक संगठन के लोग अस्पताल में जमा होने लगे। अस्पताल के बाहर समाज के लोगों ने धरना शुरू कर दिया। समाज के लोगों का कहना है कि दोषी अस्पताल कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
साथ ही मृतक के परिवार को मुआवजा देने की बात पर समाज के लोग अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल बैठ गए। मामले पर बात करते हुए मृतक वैभव शर्मा के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि वैभव की तबीयत खराब होने लगी तो उसे सीपीआर दिया जा रहा था।
उसी दौरान ऑक्सीजन मास्क ने आग पकड़ ली थी, लेकिन तब तक वैभव ठीक था। जैसे ही मास्क में आग लगी तो वैभव का चेहरा और छाती गंभीर रूप से जल गए। आग लगते ही अस्पताल के नर्सिंग कर्मी और स्टाफ भी मौके से भाग खड़ा हुआ और कुछ देर के अंदर वैभव ने दम तोड़ दिया।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments