Sunday, April 19, 2026
No menu items!
Google search engine

जालंधर- अमृतसर के दरमियान बड़ा हादसा- हाईवे पर कई वाहन आपस में टकराए- लगा लंबा जाम

Spread the News

जालंधर।    पंजाब के जिला जालंधर शहर में पी ए पी के पास अमृतसर हाईवे पर बरसात में एक बड़ा हादसा हो गया। हाईवे पर कई वाहन आपस में टकरा गए और कुछ वाहन बचाव करते हुए पैराफिट से टकरा कर पलट गए। हादसे के बाद हाईवे की लेन पर जाम लग गया है। गनीमत रही की हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन कई लोगों के घायल होने की सूचना है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस क्रेन की मदद के वाहनों को साइड करके जाम खुलवाने की कोशिश कर रही है। हादसे के बाद लगे जाम की सूचना के बाद वाहन चालक दूसरे रस्ते से होकर अपने गंतव्य के लिए निकल रहे हैं ताकि वे जाम से बच सकें। इससे शहर में भी जाम की स्थिति बनी हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments