Monday, April 13, 2026
No menu items!
Google search engine

भारत बंद को अमृतसर में भी पूरा समर्थन मिला, मुख्य बाजार पूरी तरह से रहा बंद

Spread the News

अमृतसर, 16 फरवरी | अमृतसर में किसानों के भारत बंद के आह्वान को पूरा समर्थन मिला। हॉल बाजार, हाथी गेट, कटरा खजाना और मुख्य सड़कों की सभी दुकानें बंद हैं। बस स्टैंड पर भी पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ है। अमृतसर में ऑटो चालकों ने भी बंद का समर्थन किया। ऑटो चालकों ने बस स्टैंड के बाहर प्रदर्शन कर सड़क पर ऑटो रोक दिए। हालांकि, पुलिसकर्मियों ने उन्हें शांत कराया और एक तरफ ले गए। इसके साथ ही पेट्रोल पंपों पर भी बंद का असर देखा गया। शहर के लगभग सभी पेट्रोल पंप बंद हैं।

भारत बंद: पूर्ण रूप से बंद रहा गुरदासपुर, बबरी बाईपास पर लगाया विशाल धरना - bharat  band impact in gurdaspur-mobile

आपातकालीन सेवाओं को पेट्रोल मिलता रहेगा लेकिन आम जनता को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।आंगनबाडी कार्यकर्ताओं ने भी बंद के समर्थन में रैली निकाली. किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने भी सड़कों पर झंडे लेकर विरोध मार्च निकाला।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments