अकबर अली की कोशिश से ठगी करने वाली टीम पहुंची हवालात
जालंधर। चोरी लूट और ठगी की बहुत वारदातें सामने आती है लेकिन एक अनोखा ठगी का मामला जालंधर के हरदयाल नगर से सामने आया है। यहां एक चिकन की दुकान चलाने वाले युवक को एक गिरोह ने ठगी का शिकार बना लिया जानकारी देते हुए दुकान मालिक इस्ताक निवासी आशा कालोनी ने बताया की दो महिला उनकी दुकान पर मीट लेने के लिए पहुंची तो बोली कि मेरी बेटी बीमार है मैं आपके अकाउंट में पैसे डलवाने हैं , जब दुकानदार ने इंसानियत दिखाते हुए बोला की डलवा लो तो उस महिला ने 1 लाख 15 हजार खाते में डलवा दिए और दूसरे दिन सुबह ले गई।
कुछ ही देर बाद कुछ युवक उनकी दुकान पर पहुंचे और बोले कि मेरा मोबाइल चोरी हुआ था और मेरे अकाउंट से आपके खाते में पैसे आए हैं फिर उन्होंने मौके पर आकर पुलिस को बुलाया सूचना मिलने के बाद थाना मकसूदा की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को थाने ले गई वहां जाकर पुलिस ने फैसला किया कि वह इसका 1 लाख 15 हजार वापस दे दे जब उन्होंने पुलिस को बताया कि जो महिला पैसे लेकर गई है उसे बुला ले तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया।
फिर उन्होंने दुकान मालिक से 40 हजार नगद और 75 हजार का उस युवक को चेक दिलवा दिया जब पीड़ित दुकान मालिक ने पुलिस को महिला को पकड़ने की बात बोली तो थाना मकसूद की पुलिस बोली की यह उनका इलाका नहीं है हैरानी की बात तो यह रही कि अगर पुलिस युवक से पैसे दिलवा सकती है तो उन ठग महिलाओं को क्यों नहीं पकड़ सकती फिर दुकान मालिक ने अल्पसंख्यक के सीनियर नेता मोहम्मद अकबर अली जालंधरी को मदत के लिए बुलाया उन्होंने थाना 8 के सहयोग से फौरन ठग महिलाओं को पकड़ा और थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस के हवाले कर दिया। जहां थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
अकबर अली ने अपील की की अगर आपके साथ भी इस तरह का मामला कभी आ जाए तो पुलिस प्रशासन को सूचित करके या आसपास के जिम्मेदार की निगरानी में पैसे दे नहीं तो आपको भी इस तरह का शिकार बनाया जा सकता है।



