Sunday, April 19, 2026
No menu items!
Google search engine

बटाला : हत्यारों ने सुपारी देने वालों को ही बेरहमी से मार डाला, परिवार वालों ने ही दी थी बेटी-दामाद की हत्या की सुपारी

Spread the News

बटाला। बटाला में एक शख्स ने अपनी बेटी और दामाद की हत्या की सुपारी दी। लेकिन हुआ कुछ यूं कि बदमाशों ने सुपारी देने वालों को ही मार डाला। घर में शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना मीके गांव की है।

10 अगस्त को पति-पत्नी की लाश कमरे में मिली थी। अब पुलिस ने दो हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल एक की तलाश है। लेकिन इस खुलासे से एक बार फिर ये खबर सुर्खियों में आ गई है।

बुधवार को एसएसपी बटाला अश्वनी गोटियाल ने बताया कि गांव मीके में दंपति की हत्या के मामले में नामजद तीन आरोपियों की पहचान सरवन सिंह निवासी गांव मंड, बलराज सिंह निवासी गांव दकोहा और गुरविंदर सिंह उर्फ ​​गिंदा निवासी मडियाला सब थाना घुमान के रूप में हुई है।

उपरोक्त तीनों में से सरवन सिंह और बलराज सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि गुरविंदर सिंह उर्फ ​​गिंदा फरार है। आरोपियों के पास से लश्कर सिंह से लूटी गई एक रिवॉल्वर, 30 कारतूस और एक लोहे का टकुआ भी बरामद किया गया है।

एसएसपी बटाला ने बताया कि जांच में पता चला है कि लश्कर सिंह का एक बेटा है जो दुबई में रहता है। इसके अलावा लश्कर सिंह की एक बेटी भी है जिसने एक युवक से प्रेम विवाह किया था। लश्कर सिंह को अपनी बेटी का प्रेम विवाह मंजूर नहीं था।

इसी वजह से लश्कर सिंह ने अपनी बेटी और दामाद की हत्या के लिए तीनों नामजद आरोपियों को 2 लाख 70 हजार रुपये की सुपारी दी थी। उक्त आरोपियों ने लश्कर से सुपारी लेने के बाद भी दामाद व बेटी की हत्या नहीं की। इसके बाद लश्कर सिंह ने आरोपियों से पैसे वापस मांगे तो लश्कर सिंह की उक्त आरोपियों से बहस हो गई। इसी के चलते उक्त आरोपियों ने लश्कर सिंह और उसकी पत्नी अमरीक कौर की हत्या कर दी।

बता दें कि 10 अगस्त को गांव मीके के रहने वाले दंपत्ति पूर्व बीएसएफ जवान लश्कर सिंह और उनकी पत्नी अमरीक कौर के शव घर में मिले थे। घुमान पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।

Svg%3E
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments