Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

स्कूल टीचर पर 12 साल की बच्ची से रेप का आरोप- आरोपी गिरफ्तार

Spread the News

गुरदासपुर । पंजाब के गुरदासपुर जिले के बटाला के एक निजी स्कूल में 12 साल की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस वारदात को स्कूल के ही टीचर पर अंजाम देने के आरोप हैं। घटना का पता लगने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। स्थानीय थाना पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया। फिर आरोपी टीचर पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया गया कि बच्ची स्कूल के हॉस्टल में रहती है। आरोपी ने वारदात को बीती रात अंजाम दिया। इसका पता लगने पर महिला पुलिसकर्मियों ने हॉस्टल जाकर जांच की। महिला पुलिस ने पीड़ित बच्ची से पूछताछ भी की। इसके बाद आरोपी टीचर पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस मामले की आगामी पड़ताल में जुटी है।

आरोपी ने खुद को बताया बेकसूर
आरोपी टीचर ने पुलिस की पकड़ में आने के बाद कहा कि वह बेकसूर है। टीचर ने कहा कि उसे मामले में गलत फंसाया गया है। आरोपी ने बताया कि उनके स्कूल में एक असिस्टेंट है, जो बच्चों को उनके खिलाफ गुमराह करके गलत बयान देने को कहता है। आरोपी ने इस संबंध में उसके पास रिकॉर्डिंग होने की बात भी कही है। उसने कहा कि ऐसा पहले भी हुआ है, लेकिन तस्वीर साफ होने के बाद अब यह नया आरोप लगवाया गया है।

हॉस्टल वार्डन की जिम्मेदारी तय
आरोपी टीचर ने कहा कि सबूतों से पता लग जाएगा कि क्या सही है और क्या नहीं। उसने कहा कि उसका ऑफिस अलग है और वह हॉस्टल में नहीं जाता। हॉस्टल की जिम्मेदारी वार्डन की है और वही बता सकती है कि कौन अंदर गया-कौन नहीं और क्या हुआ।

हॉस्टल वार्डन से पूछताछ करेगी पुलिस
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्ची से हॉस्टल में रेप होने की बात सामने आई है। पुलिस अब हॉस्टल वार्डन से भी पूछताछ करेगी। छात्रा के सिर में दर्द हो रहा था। वार्डन से दवाई लेने के बाद भी समस्या बढ़ी तो मेडिकल जांच कराई। इसके बाद पीड़िता ने परिवार के साथ आकर शिकायत दी। इस पर केस दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments