Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

Bank Holidays : सितंबर महीने में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें डिटेल…

Spread the News

जालंधर/लुधियाना/चंडीगढ़। सितंबर माह में आम लोगों को बैंकिंग संबंधी कार्यों के लिए विशेष सावधानी बरतनी पड़ सकती है। सितंबर महीने में बैंकों में सिर्फ आधे महीने ही काम होगा। बाकी दिन बैंक बंद रहेंगे। अगर आपका बैंकिंग से जुड़ा कोई काम पेंडिंग है तो पहले से ही योजना बनाकर निपटा लें।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सितंबर की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के मुताबिक, देश के अलग-अलग राज्यों में बैंक 16 दिन तक बंद रहेंगे। इसमें रविवार के अलावा महीने का दूसरा और चौथा शनिवार भी शामिल है।

छुट्टियों की सूची

6 सितंबर 2023: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
7 सितंबर 2023: जन्म अष्टमी (श्रावण संवत-8) और श्रीकृष्ण अष्टमी
18 सितंबर 2023: वरसिद्धि विनायक व्रत और विनायक चतुर्थी
19 सितंबर 2023: गणेश चतुर्थी
20 सितंबर 2023: गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन) और नुखाई (ओडिशा)
22 सितंबर, 2023: श्री नारायण गुरु समाधि दिवस
25 सितंबर 2023: श्रीमंत शंकरदेव का जन्मदिन।

इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

आरबीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार, सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, निजी क्षेत्र के बैंक, विदेशी बैंक और सहकारी बैंक स्थानीय त्योहारों, राष्ट्रीय छुट्टियों और स्थानीय छुट्टियों पर बंद रहेंगे। सितंबर में कृष्ण जन्माष्टमी से लेकर ईद-ए-मिलादुनबी आदि शामिल हैं। वैसे ये छुट्टियां राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों पर भी निर्भर करती हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments