नैशनल ह्यूमन राईटस सोशल जस्टिस फ्रंट के पदाधिकारियों ने हादसे पर जताया दुख
नई दिल्ली। ओडिशा के बालासोर में ट्रेन हादसा अत्यंत हृदय विदारक है। इसमें करीब 300 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि हजारों के जख्मी होने की खबरें मिल रही हैं। ये विचार नैशनल ह्यूमन राईटस सोशल जस्टिस फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार मौलाना अनवर अमृतसरी, कासमी, नदवी ने व्यक्त किए। मौलाना अमृतसरी ने जहां इस हादसे में मरने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है, वहीं उन्होंने केंद्रीय एवं राज्य सरकार से परिवारों को अधिक से अधिक सहायता सुनिश्चित करने की मांग की है।



