लुधियाना। बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद द्वारा हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के विरोध में प्रदर्शन किया गया। बड़ी संख्या में बजरंग दल के नेता मौजूद रहे। नेताओं द्वारा घंटा घर रोड पर मार्च भी निकाला गया। रोष मार्च की अगुवाई पाली सहजपाल द्वारा की गई। जगराओं पुल पर पुतला फूंकने से पहले कड़ी सुरक्षा व्यवस्था जिला पुलिस द्वारा की गई। रोष प्रदर्शन करने वाले हिन्दू नेताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। बजरंग दल के नेता पाली सहजपाल ने कहा कि ये प्रदर्शन अलगाववादी जिहादियों के खिलाफ किया गया है।
पाली ने कहा कि आज पूरे देश में हिंदुओं में नूंह में हुई हिंसा के खिलाफ रोष है। हिंदुओं की शोभा यात्रा पर डंडा और गोलियां चलाना बहादुरी नहीं कायरता है। जिसका बजरंग दल पूरी तरह से विरोध करता है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते आरोपियों पर सरकार ने सख्त एक्शन न लिया तो संघर्ष किया जाएगा।
हिंदुओं को एक होने की जरूरत है ताकि समाज विरोधी लोगों को मुंह तोड़ जवाब दिया जाए। पाली ने कहा कि हमें हर धर्म का सम्मान करना चाहिए, लेकिन कुछ लोग देश का माहौल खराब करना चाहते हैं, जो कभी सहन नहीं होगा। भारत की एकता खंडता हमेशा बरकरार रखने के लिए बजरंग दल कानून का साथ देगा।



