राज्य एवं केंद्र सरकारों द्वारा आपसी सौहार्द को बढ़ाने के लिए शुरु किया जाये इफ्तार पार्टियों का सिलसिला
पटियाला। राम नवमी के पवित्र दिन को मनाने की आड़ में दंगाईयों द्वारा आखिर आगज़नी और तोड़ फोड़ अति निंदनीय है। ये विचार आज पंजाब टाइम्स न्यूज़ से बातचीत करते हुए पंजाब माइनॉरिटी कमीशन के मेंबर श्री बहादर खान् ने व्यक्त किये। उन्होंने आज माइनॉरिटी कमीशन के राष्ट्रीय चेयरमैन श्री इक़बाल सिंह लाल पूरा से बात करते हुए कहा कि देश के वर्तमान हालात बहुत ही चिंतजानक हैँ।
उन्होंने कहा कि देश के अंदर जो हालात बन रहे हैं ऐसे मौके पर ह्यूमन राइट्स कमीशन एवं सरकारी संस्थाओं को चुप्पी नहीं साधनी चाहिए बल्कि मैदान में आ कर माहौल को बेहतर बनाने के लिए सरगर्म रहना चाहिए। उन्होंने श्री इकबाल सिंह लालपुरा से बात करते हुए कहा कि वह दिन बहुत अच्छे थे जब रमजान मुबारक के दिनों में सरकार की ओर से अलग- अलग राज्यों में इफ्तार के प्रोग्राम आयोजित करवाए जाते थे।
परंतु इन दिनों देखने में यह आ रहा है कि इस तरह का कुछ भी नहीं हो रहा है। इसकी बजाय देश के अलग-अलग राज्यों में नफरत का बोलबाला है। जिस पर बहुत जल्द बंदिश लगाने की ज़रूरत है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो देश के हालात और ज्यादा बिगड़ने की आशंका है।
श्री बहादुर खान धबलान ने कहा कि माइनॉरिटी कमीशन के चेयरमैन श्री इकबाल सिंह लालपुरा जी को तत्काल होम मिनिस्टर के अधिकारियों से बात करनी चाहिए। क्योंकि अगर समय रहते इस पर गौर नहीं किया गया तो आने वाला वक्त आपसी एकता, अखंडता और गंगा जमुनी तहज़ीब को तोड़ने वाला साबित होगा।



