आदमपुर , 19 अक्टूबर । वुडबरी स्कूल भोगपुर में प्रिंसिपल डॉ. सुमन डडवाल के नेतृत्व और अध्यापिका रेशमा अत्री के सहयोग से बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें चारों सदनों ने भाग लिया। मैच के दौरान कुल तीन राउंड खेले गए और अंत में ग्रीन और ब्लू हाउस विजयी रहे। दूसरे स्थान पर येलो हाउस और तीसरे स्थान पर रेड हाउस रहा प्रिंसिपल मैडम ने बच्चों को खेलों में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया और विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताएं होती रहेंगी।’ जिससे बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास होता है।विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। ऐसी खेल प्रतियोगिताओं से बच्चों का मनोबल बढ़ता है।



