चंडीगढ़, 9 मार्च | पंजाबी गायक बब्बू मान भी किसानों के हक में आ गए हैं। उन्होंने किसानों के हक में गीत “धरने वाले” रिलीज किया है। जिसे लोगों और किसानों द्वारा खूब सराहा जा रहा है। इस किसान आंदोलन में किसानों के हक में उतरने वाला ये बड़ा चेहरा है। इससे पहले रेशम सिंह अनमोल, श्री बराड़ व हरियाणा के सिंगर किसानों के हक में आ चुके हैं।
गीत “धरने वाले” को रिलीज किए अभी 24 घंटे भी नहीं हुए, लेकिन उसे 1.50 लाख से अधिक लोग सुन चुके हैं। ये गीत 3.38 मिनट का है और इस गीत के बोल हैं-
सुन बेलबोटम वाली कुड़िए… अस्सी धरने वाले हां…. (बेल बोटम पेंट पहनने वाली लड़की, हम धरने वाले हैं)
इससे पहले बब्बू मान की एक वीडियो वायरल हुई थी। जो गांव रुड़का कलां जालंधर की थी। जहां बीते दिनों उन्होंने लाइव शो किया था। बब्बू मान ने स्टेज से किसानों का हौसला बढ़ाया था। वहीं, वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (WTO) का विरोध भी किया।
गीत के बोल कुछ इस प्रकार हैं-
जेहड़े जवान डांगां वराउंदे ने, उन्हां नू किसान राती लंगर छकाउंदे ने। नानक दे पुत्रां ते सानू बड़ा मान ऐ…. उधर जवान ऐ… इधर किसान ऐ… नवें वर्ल्ड ऑर्डर दा ओए बड़ा नुकसान ऐ…. उधर जवान ऐ… इधर जवान ऐ…
(जो जवान लाठी चलाते हैं, उन्हें किसान रात लंगर छकाते हैं। नानक के बच्चों पर हमें मान है। उधर जवान हैं, इधर जवान है… नए वर्ल्ड ऑर्डर का बहुत बड़ा नुकसान है… उधर जवान है, इधर जवान है)
बब्बू मान उन पंजाबी सिंगरों में एक हैं, जिन्होंने पिछले किसान आंदोलन में भी किसानों का साथ दिया था। हरभजन मान, सिद्धू मूसेवाला, दिलजीत दुसांझ, जेजी बी, कंवर ग्रेवाल, गिप्पी ग्रेवाल, ऐमी विर्क और रणजीत बावा ऐसे सिंगर थे, जिन्होंने 2020-21 में किसान आंदोलन में खुलकर किसानों का सपोर्ट किया था, लेकिन इस साल बहुत कम सिंगर किसानों के हक में उतरे हैं।



